{"_id":"67dc6514c219c1eab703e0ab","slug":"gangster-accused-of-cheating-in-the-name-of-doubling-money-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1007-123740-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार
Fri, 21 Mar 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार तड़के बमुरीपुर के पास से 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी योगीराज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरोह के साथ लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करता था।
सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह 6:35 बजे के करीब बमुरीपुर तिराहे के पास पहुंचे थे। यहां टीम ने सहायल थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर निवासी योगीराज को गिरफ्तार किया।
कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि योगीराज अपने गैंग के साथ भोले भाले लोगों को निशाना बनाकर ठगी करता था।
गैंग के सदस्य लोगों को एक छोटी धनराशि दोगुनी कर वापस देकर झांसे में लेते थे। इसके बाद मोटी धनराशि लेकर लिफाफे में बंद कागज के बंडल पकड़ाकर गायब हो जाते थे।
विज्ञापन
इनके गैंग ने 29 अगस्त 2023 को हाईवे पर सांई मंदिर के पास दो युवकों से 1.40 लाख रुपये की ठगी की थी। साथ ही सात दिसंबर 2023 को दो लोगों से चार लाख रुपये ठगे थे। योगीराज व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पकड़े गए गैंगस्टर को जेल भेजा गया है।