{"_id":"61e5aeca55a4791c7e7b8a8a","slug":"gang-rape-case-on-court-order-auraiya-news-knp6758762188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर चार नामजद व एक अज्ञात पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर चार नामजद व एक अज्ञात पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 31 अक्तूबर की सुबह की बताई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जालौन निवासी पीड़िता ने सदर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मोहल्ला भवानीराम कस्बा जालौन निवासी भानु प्रताप, मोहल्ला चुर्खीवाल थाना जालौन निवासी शिव शक्ति उर्फ चैनू, डकौर जिला जालौन निवासी गजेंद्र सिंह, रमाबाई नगर के थाना मंगलपुर के गांव लउआ निवासी शैलेंद्र कुमार के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता का आरोप है कि 31 अक्तूबर की सुबह लगभग आठ बजे वह अपनी पुत्री के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रही थी। जैसे ही वह जालौन रोड पर कसबा खानपुर में मजार के पास पहुुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। वाहन में चार व्यक्ति बैठे थे, सभी के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। तभी वाहन से एक अज्ञात व्यक्ति उतरा और उसने पुत्री को बाइक से गिरा दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि जब विरोध किया तो वाहन सवार सभी लोग उतर आए और उसे व उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपियों के चेहरों से कपड़ा हट गया। जिससे चार लोगों को पहचान लिया। पीड़िता ने जब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा तो आरोपी पुत्री को झाड़ियों की तरफ ले गए।
जहां चारों नामजदों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस बीच आरोपियों ने तमंचा दिखाकर डराया धमका भी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएसआई सुशील चंद्र ने बताया कि मामला कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।