{"_id":"f7fbda0ca1ccfa4b28ba940bbdc803de","slug":"ganesh-immersion-was-in-the-city-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश विसर्जन को लेकर शहर में रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश विसर्जन को लेकर शहर में रही धूम
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश उत्सव के समापन के पश्चात रविवार को विसर्जन का दौर चला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों व डीजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए चले। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ गीत की धुन पर क्या पुरूष क्या महिलाएं सभी श्रद्धा में लीन दिखे।
विज्ञापन
इस बार श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को यमुना की बजाय नहरों में विसर्जित कर यमुना का पानी गंदा होने से बचा लिया। इसकी लोगों में बहुत चर्चा रही।
विज्ञापन
मोहल्ला ब्रह्मनगर में बर्फ फैक्ट्री के पास दस दिनों से चल रहे गणेश उत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच दिबियापुर रोड स्थित नहर में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित की।
विज्ञापन
खानपुर रोड स्थित सैनिक कालोनी में गणेश उत्सव के समापन पर भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकली। इस बार लोगों ने यमुना में मूर्तियों को विसर्जन न करके नहर में विसर्जित किया। आवास विकास मोहल्ले में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन रविवार को हो गया।
विसर्जन यात्रा शहर के कानपुर रोड होती हुई विभिन्न स्थानों से दिबियापुर नहर पर समाप्त हुई। विसर्जन यात्रा में मुन्नू बाजपेई, सुरेश तिवारी, श्रीचंद्र, नरेंद्र शुक्ला, रवि शुक्ला, अवनीश अवस्थी, आशू, आशीष, रामजी, अंशू, राघव, भूरे, शिवम, सनिल, कपिल, विशाल, अंकुर आदि शामिल रहे।