फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   gairahaajir chikitsakon ka vetan rokane ka aadesh

गैरहाजिर चिकित्सकों का वेतन रोकने का आदेश

Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
auraiya
auraiya Updated Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
gairahaajir chikitsakon ka vetan rokane ka aadesh
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अजीतमल में मौजूद संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य। - फोटो : amarujala
 बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी देखकर साफ-सफाई व चिकित्सक के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन



  बुधवार शाम संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. करन सिंह ने सीएचसी अजीतमल का  निरीक्षण किया। उन्हें सीएचसी में कई खामियां मिलीं। इससे उनका पारा चढ़ गया। अस्पताल में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। सर्फाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। महिला चिकित्सक डॉ. मोहिनी गुप्ता, डॉ. रवि प्रकाश और डॉ. सुशील कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैरहाजिर चिकित्सकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना छुट्टी लिए कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं रहेगा। उन्होंने सीएचसी में खराब पडे़ कैमरे दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। चिकित्सकों और कर्मचारियों के आवास के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं शायरा बानो ने आशा वर्करों को भर्ती किए जाने की मांग की। इस मौके पर चिकित्सक डॉ. मनीष पुरवार, संदीप सेंगर, अनिल कुमार, चुनमुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed