फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   GAIL DAV examiners again wave in CBSE 12th exam in auraiya

औरैयाःसीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में गेल डीएवी के परीक्षार्थियों ने फिर लहराया परचम

Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
GAIL DAV examiners again wave in CBSE 12th exam in auraiya
दिबियापुर के एक स्कूल में जश्न मनाते बच्चे - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। सोमवार को घोषित हुए सीबीएसई के 12 वीं के रिजल्ट में इस बार भी गेल डीएवी के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार स्कूल में पहुंचकर बच्चे जश्न तो नहीं मना सके, लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

गेल डीएवी के प्राचार्य एके शर्मा के अनुसार इस बार साइंस स्ट्रीम के 31 एवं कामर्स स्ट्रीम के 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। स्कूल में पढने वाले जुड़वा भाई बहन औरैया निवासी जयश पुरवार ने 97.6 फीसदी एवं जयशी पुरवार ने 97.2 फीसदी अंक पाकर पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया। जयेश ने जिले में टाप किया है।
विज्ञापन

साइंस की अल्पना सिंह ने 96.2 फीसदी एवं कामर्स में अजीतमल निवासी तेजस्विनी दुबे ने 95.4 फीसदी अंक पाकर टाप फाइव में अपना स्थान बनाया है। सेंट जोसेफ स्कूल में सर्वाधिक अंक अल्बर्ट आइंस्टीन एवं आस्था विश्नोई ने 95.2 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान पाया है। जबकि तीन विद्यार्थियों मोहम्मद आमिर, मृगांक एवं यश गुप्ता ने एक साथ 95 फीसदी अंक पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर में एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता के अनुसार साइंस स्ट्रीम में कुल 29 एवं ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम में 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी पास हुए हैं। निखिल पिसाल ने 95.8 फीसदी अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान पाया है। जबकि आस्था मिश्रा ने 95.4 एवं जतिन माथुर ने 94.2 फीसदी अंक पाकर दूसरा एवं तीसरा स्थान पाया है।

पीबीआरपी ऐकेडमी के शरद पोरवाल ने 92 फीसद अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर आदित्य सिंह ने 91 फीसदी एवं तीसरे स्थान पर शैलेश सिंह, सुशांत सिंह और अभिषेक चंदेल ने संयुक्त रूप से 86 फीसदी अंक पाए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विभाग द्वारा संचालित तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की उपप्राचार्य सुमन कटियार ने बताया 81 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 79 ने सफलता अर्जित की है। नेहा ने 95 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed