फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gadhiya Simar and Jaganpur team victorious in Kabaddi

Auraiya News: कबड्डी में गढि़या सिमार व जगनपुर की टीम विजयी

Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Gadhiya Simar and Jaganpur team victorious in Kabaddi
अजीतमल। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शनिवार को संकुल बडेरा के प्राथमिक विद्यालय जगनपुर में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल अनिल कुमार शर्मा ने किया। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बड़ेरा संकुल के आठ प्राथमिक विद्यालय और चार उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर स्तर बालिका वर्ग में गढि़या सिमार और बालक वर्ग में जगनपुर की टीमों ने अपने-अपने फाइनल मैच में जीत हासिल की। 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर अर्जुन कंपोजिट विद्यालय फूलपुर ने पहला स्थान, नितिन जगनपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में दिव्या ने पहला स्थान, प्राची बडेरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में श्रेष्ठा और लक्ष्मी भूरेपुर कला ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में विशाल जगनपुर ने पहला स्थान और गढि़या सिमार के मंजीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद बालक वर्ग जूनियर स्तर में विशाल ने पहला और गढि़या सिमार के मंजीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शिल्पी और अनीता पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed