फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Funeral of youth who lost his life after getting stuck in rotavator

Auraiya News: रोटावेटर में फंसकर जान गंवाने वाले युवक का अंतिम संस्कार

Tue, 09 Jun 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Funeral of youth who lost his life after getting stuck in rotavator
कुदरकोट। रोटावेटर में फंसकर हुई चालक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। रविवार शाम चालक को परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव रामपुर खास निवासी सुरजीत यादव उर्फ पुता (25) रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव रठा स्थित सतपाल के खेत पर जोताई करने गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से चालक ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। तभी पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। चालक दो भाइयों में छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। परिजन की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed