{"_id":"66844deb53ffef624f0e4794","slug":"fund-raising-in-the-name-of-providing-kisan-samman-nidhi-audio-went-viral-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113981-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर धन उगाही, ऑडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर धन उगाही, ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
अजीतमल। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही किसान सम्मान निधि को लेकर धन उगाही भी की जा रही है। मामला तब प्रकाश में आया जब किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर एक महिला का 500 रुपये की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें एक किसान की ओर से किसान सम्मान निधि रुके होने की बात कहते हुए दिलाए जाने की गुहार की जा रही है। वहीं दूसरी ओर से एक महिला जो अपना नाम सुनीता पुष्कर बता रही है। वह खुद को अजीतमल तहसील परिसर के कमरा नंबर सात में बैठने की बात कहते हुए, 500 रुपये कमरे में आकर दे जाने की बात कह रही है।
साथ ही पांच सौ रुपये देने के बाद रुकी हुई सभी किश्तें, खाते में पहुंच जाने का आश्वासन भी दे रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अजीतमल राम अवतार ने बताया कि ब्लॉक के एडीओ (एजी) की ओर से किसान सम्मान निधि के बारे में कार्य किया जाता है। वह किसी को यहां बैठा रहे होंगे। वायरल ऑडियो करीब चार दिन पुराना है। संवाद न्यूज एजेंसी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वह महिला अब तहसील में नहीं आ रही है। अब वह भी उस महिला की तलाश कर रहे हैं। जो तहसील के कमरे में आकर बैठती थी। संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीओ (एजी) योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह जनवरी में यहां आये थे। तब भी वह महिला तहसील के कमरे में बैठ रही थी। पूछा भी था, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया गया।