फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   full safety to corona vaccine

कोविड-19 वेक्सीन की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेगें सुरक्षाकर्मी

Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
full safety to corona vaccine
औरैया। जिले में कोरोना वैक्सीन अभी आई नहीं है लेकिन इसकी सुरक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। टीकाकरण के दौरान डीटीएफ (जिला टास्क फोर्स), बीटीएफ (ब्लाक टास्क फोर्स) की प्रत्येक सप्ताह मीटिंग होगी। इसमें वैक्सीनेसन की प्रगति व समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग से समन्वय कर कोल्ड चेन प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही टीकाकरण सत्रों में दो सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा। सेंटर से टीकाकरण स्थल तक परिवहन के दौरान भी वैक्सीन की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। टीकाकरण अभियान की तैयारी के संदर्भ में तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में टीटीएफ (तहसील टास्क फोर्स) का गठन किया जाएगा। जो आवश्यकतानुसार महीने में बैठक करेगी। टास्क फोर्स के लिए महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन, सूचना एवं प्रसारण, समाज कल्याण, पंचायती राज विभाग, शहरी विकास, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग व अन्य विभागों से वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed