फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Frustrated husband commits suicide by hanging when his wife does not return from her parents' house

Auraiya News: पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध पति ने फंदा लगा दी जान

Thu, 21 Sep 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Frustrated husband commits suicide by hanging when his wife does not return from her parents' house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐरवाकटरा। थानाक्षेत्र के कुकरकाट में पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध युवक ने फंदा लगा जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुकराहट निवासी जोर सिंह यादव के पुत्र राजेश उर्फ राजू (30) का शव गुरुवार सुबह कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह बेटे को उठाने पहुंचे पिता ने अंदर से दरवाजा बंद देख पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो राजेश का शव रस्सी के सहारे छत के कुंडे में फंदे से लटकता मिला। युवक की मौत की जानकारी पर सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। शव फंदे से उतारने के साथ साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सीओ ने पिता से घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की। पिता ने पुलिस को बताया कि मृतक के दो बेटी सुनैना (8), खुशबू (10) व एक बेटा कृष्णा (3) है। कुछ माह से बहू प्रीती एक बेटी व बेटे के साथ मायके नैनपुर थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात में रह रही है। बड़ी बेटी खुशबू पिता के साथ घर पर रहती थी। बेटा अक्सर शराब पीकर विवाद करता था। इससे परेशान होकर बहू अपने मायके चली गई। इस बीच बेटा उसे लेने गया तो वह नहीं आई। इससे बेटा परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम को बेटे ने शराब पीकर घर वालों से अभद्रता भी की। इस पर पुलिस को फोन किया गया। पुलिस आती इससे पहले वह घर से चला गया। देर रात वह घर लौटा और छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह उठकर न आने पर जब देखने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article