{"_id":"6209494a7a08f66d8a27df47","slug":"from-today-all-educational-institutions-will-flourish-with-students-auraiya-news-knp6804674108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गुलजार होंगे सभी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गुलजार होंगे सभी विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जनपद के परिषदीय विद्यालयों सहित सभी स्कूलों में सोमवार से बच्चों की चहल-कदमी बढ़ जाएगी। लगभग सभी स्कूलों ने शनिवार को छात्रों के मोबाइल पर विषयवार शेड्यूल भी भेज दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते लगभग दो माह से बंद चल रहे उच्च प्राथमिक, प्राथमिक और निजी विद्यालयों में सोमवार से पूरी क्षमता के साथ पढ़ाई-लिखाई की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव ने सभी शिक्षकों को शासन की ओर से जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है। जिले में कुल 1265 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें करीब एक लाख 16 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं निजी विद्यालयों में भी लगभग इतने ही छात्र हैं।
जनपद के सभी विद्यालयों सोमवार से पूरी क्षमता के साथ कक्षाएं लगने लगेंगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी कर कहा गया है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पठन-पाठन का कार्य पूरी निष्ठा के साथ कराएं ताकि छात्रों का पिछड़ा हुआ कोर्स समय के साथ पूरा हो सके। इसके अलावा कोरोना नियमों का पालन करते हुए बच्चों को दो गज की दूरी पर बैठाने के साथ उन्हें मॉस्क लगाने के लिए दबाव बनाएं। शासन की ओर से विद्यालयों के खुलने का निर्देश जारी होने के बाद अभिभावकों व बच्चों में खुशी का माहौल है। विद्यालय बंद होने के कारण गतिविधियां न होने से बच्चे भी परेशान थे।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों सहित सभी विद्यालयों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का निर्देश जारी हुआ है। सोमवार को कोविड-19 की गाइड लाइन के नियमों का पालन कर बच्चों का पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। - चंदना राम इकबाल यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी