{"_id":"809de6b5e7e9955cae3abe907fcc2887","slug":"from-the-development-of-3-64-million-bhagyangar-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग्यनगर ब्लाक का 3.64 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग्यनगर ब्लाक का 3.64 करोड़ से होगा विकास
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड भाग्यनगर सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की प्रगति समीक्षा के बाद आगामी वित्त वर्ष 2015-16 में 3.64 करोड़ रुपए से ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्य कराने का बजट निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
बैठक की शुरुआत में सहायक विकास अधिकारी(ओआईएसवी) नित्यानंद तिवारी ने पिछले सत्र में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने वर्ष 2014-15 का बजट 3.80 लाख रुपए से कराए गए कार्यों को सदन के सामने पेश किया। उसके बाद खंड विकास अधिकारी रामसागर कनौजिया ने आगामी 2015-16 में विकास कार्य के लिए 3.64 करोड़ रुपए का परिव्यय बजट का अनुमोदन किया।
विज्ञापन
बजट अनुमोदित करने के बाद बीडीओ ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों से गांवों में अधूरे कार्य पूरे कराने तथा नवीन कार्यों की सूची मुहैया कराने की अपील की।
विज्ञापन
शासन ने लोहिया आवास के निर्माण लागत 2.75 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख कर दी है। बीडीओ ने बताया कि 13वें वित्त निधि में 41 लाख रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। बैठक में एडीओ सहकारिता पूरन सिंह राजपूत ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 1290 टन यूरिया व 1175 टन डीएपी तथा 15 टन एनपीके का वितरण कराया गया।
विकासखंड के अवर अभियंता जय सिंह यादव ने बताया कि लोहिया ग्राम खोयला, गोपालपुर, हसनपुर, चांद खां में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपए का बजट शासन से मिला है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख विनय यादव ने सभी का आभार प्रकट कर 71 ग्राम पंचायतों में चहुंमुखी विकास कराने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र त्रिपाठी, एडीओ सोमनारायन दोहरे, सीजी चौधरी, आदित्य चौधरी, श्रीबाबू, रामदास प्रजापति, विजय बाबू मौजूद रहे।