फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Friend to the girl on Facebook

युवती को फंसाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Friend to the girl on Facebook
औरैया। मोहल्ला खिड़की साहब राय निवासी एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती से प्रेम संबंध बनाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने, तेजाब से जलाने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी समीर ने फेसबुक पर डॉक्टर समीर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसको धोखा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उक्त युवक ने अपनी पहचान बताए बिना उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवक द्वारा वीडियो वायरल करने व उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी देकर अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया कि यह मामला कई दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार की शाम जब वह लेडीज मार्केट में सामान खरीदने गई तो समीर ने उसे बाजार में रोक लिया और अकेले में चलने का दबाव बनाने लगा। इस पर जब उसने साथ चलने से मना किया। तो समीर ने उसके बाल पकड़कर उसकी मारपीट शुरू कर दी। तेजाब फेंकने व गैंगरेप की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर मारा पीटा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर जानकारी होते ही हिंदू जागरण मंच के लोग भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed