{"_id":"62ab7d0a2ff0507500289979","slug":"fraud-of-ten-lakh-rupees-from-fisherman-auraiya-news-knp702733352","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पालक से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पालक से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में एक मछली पालक ने दो लोगों के खिलाफ डीएम कार्यालय का फर्जी पट्टा दिखाकर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सैनपुर निवासी मछली पालक अनुरुद्ध दोहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मूल रुप से ग्राम अनंतपुर फफूंद निवासी हाल पता नारायनपुर गांव के भोला सिंह 15 दिसंबर 2020 को अपने पुत्र कमलेश के साथ घर आए। दोनों ने बताया कि कमलेश कुमार निषाद व सोवरन निषाद की सहकारी मत्स्य जीवी समिति को तहसील माधौगढ़ की यमुना नदी खंड नंबर एक (पचनदा से लेकर पारैन मई अस्ता तक) प्रवाहित जलधारा में मछली पकड़ने का पट्टा डीएम कार्यालय से संयुक्त रूप से मिला है।
उन्होंने पट्टा अनुमति पत्र दिखा कर 20 नवंबर 2021 तक मछली पकड़कर बेचने के लिए अनुमति पत्र व अधिकार पत्र देने का बात कहकर दस लाख रुपये मांगे। उनके झांसे में आ गए और चाचा विजय बहादुर से रुपये उधार लेकर कमलेश के पिता भोला सिंह के सिंडीकेट/ कैनरा बैंक औरैया के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से अदा कर दिए।
विज्ञापन
काफी दिन बीतने के बाद भी क्षेत्र में मछली पकड़ने का अधिकार पत्र नहीं मिला। पता करने पर मालूम चला कि ग्राम सिलउआ की यमुना नदी में वे दोनों खुद ही मछलियां पकड़वा रहे हैं। रुपये की मांग करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गाली देकर मारपीट की। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।