{"_id":"686d59fd628ceab82e0260c9","slug":"fraud-of-rs-825-lakh-by-luring-bike-and-car-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128418-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक व कार की लालच देकर सवा आठ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक व कार की लालच देकर सवा आठ लाख की ठगी
Tue, 08 Jul 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। दलेल नगर की एक महिला से डुअल मार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का खुद को कर्मचारी बताकर दो लोगों ने सवा आठ लाख की ठग लिए। ये ठगी कार व बाइक का लालच देकर की। मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब उसने एसपी से शिकायत कर गुहार लगाई है।
गांव दलेलनगर निवासी शाहाना पत्नी मोहम्मद इमरान ने बताया कि कुछ माह पहले दो लोग घर आए और खुद को डुअल मार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया। उन्होंने झांसा दिया कि कंपनी का कार्यालय फफूंद रोड औरैया पर है। इस कंपनी में एक स्कीम आई है, जिसमें 5500 रुपये जमा करने पर कंपनी में जोड़ा जाता है। अपने नीचे पांच लोगों को जोड़ने पर कंपनी अपने प्रोडक्ट देती है और एक लाख की बाइक देती है।
झांसा दिया कि 41 सदस्यों को जोड़ने पर कंपनी नौ लाख कीमत की एक कार भी देती है। शाहाना का आरोप है कि वह उन लोगों के झांसे में आ गई और कंपनी के कथित एमडी और सीएमडी से मुलाकात की। इन लोगों ने कहा कि चिंता मत करो, तुम्हारा पैसा सुरक्षित है। कंपनी भारत सरकार से रजिस्टर्ड है। बाद में पीड़िता ने अपने जेवर गिरवी रखकर 5500 रुपये जमा कर कंपनी से जुड़ गई।
विज्ञापन
बताया कि उसने 15 रिश्तेदारों को जोड़ दिया। बाद में जब बाइक मांगी तो उन लोगों ने लखनऊ ऑफिस से सेंशन होकर आने की बात कहकर टाल दिया, तब तक उसने 150 लोगों को और कंपनी में जोड़कर हुए लगभग 8.25 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में उसको न बाइक मिली और न ही कार दी गई।
शाहाना का आरोप है कि 15 जून को उक्त लोगों ने ऑफिस बुलाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।