फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four-year-old boy falls into a well at a wedding venue, dies

Auraiya News: शादी वाले घर में चार साल का मासूम कुएं में गिरा, मौत

Sat, 18 Apr 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy falls into a well at a wedding venue, dies
संवाद न्यूज एजेंसी एरवाकटरा (औरैया)। एक परिवार में शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उमरैन से अपने मायके एक शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के चार साल का मासूम बेटे की कुएं में गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार शाम मासूम का शव गांव पहुंचा तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव उमरैन निवासी रोहताश कुमार की पत्नी सुनीता आठ अप्रैल को अपने बेटों तनिष्क (13) और रियांश (4) के साथ सोनभद्र स्थित थाना शक्तिनगर क्षेत्र के गांव चंदुआर अपनी भतीजी की शादी में गई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बरात की विदाई के बाद परिवार के लोग थकान के कारण आराम कर रहे थे। इसी बीच शाम करीब चार बजे छोटा बेटा रियांश घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक कुएं में गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव बाहर निकाला गया। शुक्रवार शाम करीब छह बजे रियांश का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम का शव देख पिता रोहताश और मां सुनीता बेसुध हो गए। इस दौरान गांव में मातम छाया रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना सोनभद्र क्षेत्र की है, उनके पास फिलहाल कोई नहीं है। परिजन से मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed