{"_id":"68f2a7fc558bcdf7f0060e4a","slug":"four-wheelers-will-not-be-allowed-to-enter-sadar-bazaar-and-ladies-market-auraiya-news-c-211-1-aur1008-133171-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सदर बाजार व लेडीज मार्केट में नहीं घुसेंगे चार पहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सदर बाजार व लेडीज मार्केट में नहीं घुसेंगे चार पहिया वाहन
विज्ञापन
फोटो-17 एयूआरपी 22 व्यापारियों के संग बैठक करते कोतवाल। संवाद
औरैया। दीपावली व धनतेरस पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था ठीकठाक रखने के लिए पुलिस ने सदर बाजार में व्यापारियों संग बैठक की। इसमें पर्व के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, संदिग्धों पर कार्रवाई और अराजकता करने वालों को चिह्नित करने पर चर्चा की गई। इसमें भीड़भाड़ को देखते हुए सदर बाजार व लेडीज मार्केट में चार पहिया वाहनों के प्रतिबंध पर सहमति जताई गई।
शुक्रवार सुबह सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर कोतवाल राजकुमार सिंह व निझाई चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा पर चर्चा की। उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा) जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई बबलू की मौजूदगी में कोतवाल ने बताया सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं की जाएगी। निझाई चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया की धनतेरस के मद्देनजर तहसील चौराहे से सदर बाजार व संजय गेट से लेडीज मार्केट की तरफ चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी ।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि नए एसपी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में कुछ सुधाकर हुआ है। अपराधियों पर लगाम से व्यापारी संतुष्ट हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा कोतवाल का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया । बैठक में मलखान सिंह, रवि शंकर शुक्ला, संजू वर्मा, उमेश वर्मा चौधरी, अमर बिश्नोई, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला, दीपक अग्रवाल, भानु राजपूत, सोनू गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।