{"_id":"5ec6b01a8ebc3e906955180d","slug":"four-people-including-the-dead-man-s-brother-are-quarantined-auraiya-news-knp561339390","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच निगेटिव आने पर मृतक के शव का किया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच निगेटिव आने पर मृतक के शव का किया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
अहमदाबाद से बीमारी की हालत में आए यूपी के मऊ जिले के गांव हैवटपुर निवासी नीरज (19) की मंगलवार की रात 50 शय्या जिला अस्पताल में मौत होने के बाद औरैया जिला प्रशासन ने मृतक की कोराना जांच कराई थी।
जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही मृतक नीरज के साथ घर जा रहे सगे भाई समेत चार लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन करा दिया है।
ऐसे में अब युवक के शव को घर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने परिजनों को सूचना भेजी है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र की इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में प्राइवेट बस से कानपुर तक जा रहे मऊ जिले के गांव हैवटपुर निवासी नीरज (19) पुत्र वीरेंद्र राजभर की मंगलवार की देर रात मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। वहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई भेजा गया। गुरुवार की सुबह जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।
उसके साथ घर जा रहे सगे भाई राजन के अलावा राजन का साला मृत्युंजय, राजन के मामा के लड़के अजय व इन लोगों की मदद को अस्पताल पहुंचे। औरैया जिले के सहायल निवासी सुरेंद्र कुमार को प्रशासन ने सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन करा दिया है।
इस संबंध में एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शव को उसके घर सुरक्षित भेजने के लिए उसके परिजनों से संपर्क कर सूचना दे दी गई है।