फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four members of inter-district tappebaaz gang arrested

औरैयाः अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के चार सदस्य दबोचे गए

Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four members of inter-district tappebaaz gang arrested
एसपी चारू निगम के पीछे खड़े टप्पेबाज व पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने सोमवार तड़के नेशनल हाईवे पर भाऊपुर के पास अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इन चारों टप्पेबाजों के पास से 4.26 लाख के जेवर व नकदी समेत तीन बाइकें बरामद हुई हैं। ये कानपुर देहात से आकर औरैया समेत आसपास के जिलों में महिलाओं को टप्पेबाजी व लूट का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ककोर स्थित पुलिस मुख्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि महिलाओं के साथ लगातार टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही थीं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सदर कोतवाली व एसओजी टीम ने टप्पेबाजी का शिकार र्हुईं महिलाओं से पूछताछ की। फिर साक्ष्य व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस टीम कुछ लोगों को चिह्नित कर उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते टीम क्षेत्र में तड़के चेकिंग कर रही थी। तभी एक सूचना पर टीम सुबह करीब पांच बजे नेशनल हाईवे भाऊपुर के पास पहुंची। वहां मौजूद चार लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम कानपुर देहात के राजपुर, जल्लापुर सिंकदरा निवासी शेरे अली व मोहम्मद इस्माइल, मूसानगर खालेशहर बांगर निवासी मोहम्मद शफीक व अकबरपुर रूरा रोड निवासी सुलेमान बताए। पुलिस ने चारों टप्पेबाजों व लुटेरों से पूछताछ की और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया समेत आसपास के जिले में करते थे टप्पेबाजी
पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वे औरैया, इटावा, जालौन समेत आसपास के जिलों में महिलाओं व वृद्धाओं को टप्पेबाजी का शिकार बनाते थे। बताया कि परिवारीजनों की मृत्यु, दुर्घटना व बीमारी आदि का भय बताकर उनसे आभूषण उतरवाने के बाद रूमाल में बांधकर आगे चलने के लिए कहकर भाग निकलते थे। इन आभूषणों को कानपुर देहात के राजपुर निवासी सराफ को बेच देते थे। पुलिस सराफ की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बरामद किया यह सामान
पकड़े गए आरोपियों के पास से छह जोड़ी चांदी की पायल, 32 चांदी की बिछिया, एक सोने का मंगल सूत्र, छह सोने के नाक के फूल, एक सोने का बाला, दो सोने के टॉप्स, एक चांदी की अंगूठी, चांदी की चार चूड़ियों के अलावा माल बेचने से मिले 14 हजार रुपये व वारदातों में इस्तेमाल तीन बाइकें बरामद हुई हैं।

टप्पेबाजों के पास से बरामद हुआ माल। संवाद

टप्पेबाजों के पास से बरामद हुआ माल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed