{"_id":"684f0f55c0da798a6203b6fc","slug":"four-jailed-for-brawl-in-gohani-kalan-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127427-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गोहानी कलां में विवाद में चार को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गोहानी कलां में विवाद में चार को जेल
Sun, 15 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। गांव गोहानी कलां में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपी अजब सिंह, नेकसे, प्रांशु व सुनील को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में प्रधान की तहरीर पर 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
मामले में गुरुवार को गोहानी कलां के ग्राम प्रधान राजेश तिवारी के पुत्र विजय तिवारी की अजीतमल ब्लॉक रोड स्थित मिठाई की दुकान पर विवाद हुआ था। विजय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कन्हैया राजपूत, सुनील राजपूत पुत्रगण ब्रमानंद व इंद्रजीत पुत्र श्रवण के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शुक्रवार को ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों के साथ गांव में फिर से विवाद हो गया था।
दोनों पक्षों में धारदार हथियारों और लाठी, डंडे से हमला किया गया था। दहशत और तनाव को देखते हुए कोतवाली पुलिस सहित मुरादगंज, अनंतराम, अटसू व गोहानी कलां पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में पीएसी तैनात की गई है। इस मामले में प्रधान राजेश तिवारी ने आरोपियों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार को एएसपी और एडीएम ने कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की थी। पुलिस ने राजेश तिवारी की ओर से दी गई तहरीर पर लाल बिहारी, प्रांशु, मयंक, गोलू, हीरा, सुनील, कन्हैया, इंद्रजीत, नेकसे, मुरारी, अजबसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
मामले में पुलिस ने आरोपी अजब सिंह, नेकसे, प्रांशु व सुनील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
दूसरे पक्ष ने पाॅक्सो एक्ट में दर्ज कराई रिपोर्ट
अजीतमल। गोहानी कलां में प्रधान की ओर से 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, दूसरे पक्ष ने प्रधान पुत्रों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एक नाबालिग द्वारा दर्ज रिपोर्ट में प्रधान के पुत्र विजय तिवारी, विकास तिवारी, सत्यम तिवारी व आशीष तिवारी पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश पर नाबालिग की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)