{"_id":"62ab7e6cf09cfe679e6a9aea","slug":"four-including-sdo-were-beaten-hostage-report-auraiya-news-knp7027347131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ समेत चार को पीटकर बनाया बंधक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ समेत चार को पीटकर बनाया बंधक, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बिजली के बड़े बकायेदारों से वसूली करने गए एसडीओ, जेई समेत दो कर्मचारियों को मंडी समिति निवासी अश्वनी कुमार ने बंधक बना लिया। किसी तरह वहां से निकले एसडीओ महेंद्र प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
एसडीओ महेंद्र प्रसाद ने सदर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मंडी समिति इटावा रोड़ निवासी शिव दयाल के पुत्र अश्वनी कुमार का बड़े बिजली बिल बकायेदारों की सूची में नाम था। बिजली विभाग की टीम अश्वनी कुमार से बिल वसूली के लिए उनके घर गई थी।
उपभोक्ता ने बिजली बिल जमा करने से मना किया तो लाइनमैन ने खंभे से अश्वनी का कनेक्शन काट दिया। यह देख वहां मौजूद उपभोक्ता के छह परिजनों ने विरोध कर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों को बंधक बनाकर सरकारी कागजात छीन लिए।
विज्ञापन
बताया कि घर में मौजूद गर्भवती महिला का सहारा लेकर फर्जी मुकदमे में भी फंसाने की धमकी भी दी। किसी तरह वह से निकले और कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीओ की तहरीर के आधार पर अश्वनी कुमार, रविंद्र नाथ समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज लिया है। टीम गठित कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।