{"_id":"58af21c34f1c1b8716b2435a","slug":"four-days-51-per-cent-of-paddy-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बचे, धान खरीद 51 फीसदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बचे, धान खरीद 51 फीसदी
औरैया
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में लगे आढ़तियों के धान के ढेर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धान की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 51 फीसदी ही हो सकी है। धान खरीद में अब चार दिन ही बचे हैं। ऐसे में लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। एक महीने पहले धान खरीद में ढिलाई पर एक दर्जन केंद्रों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद भी खरीद में तेजी नहीं आई। यूपीपीसीयू के पांच केंद्रों पर एक भी दाना नहीं खरीदा गया। वहीं मंडी में आढ़तियों के यहां धान के ढेर लगे हैं।
खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से जिले में इस वर्ष धान खरीद के लिए सभी ब्लाकों में छह कंपनियों के 26 केंद्र खोले गए थे। 28 फरवरी तक इन सभी केंद्रों को दो लाख 74 हजार 500 क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया था। अभी तक एक लाख 32 हजार 636 क्विंटल ही खरीद की जा सकी है। यूपीपीसीयू कंपनी के पांच केंद्रों ने एक भी दाना नहीं खरीदा। इन केंद्रों को दो बार नोटिस जारी किया गया था। खाद्य विभाग के सात केंद्रों पर 48856 क्विंटल, पीसीएफ के सात केंद्रों पर 4550 क्विंटल, एनसीजीएफ के तीन केंद्रों पर 4573 क्विंटल, कर्मचारी कल्याण निगम के दो केंद्रों पर 3024 क्विंटल, एफडीआई के दो केंद्रों पर 12486 क्विंटल धान खरीद की जा सकी है।
धान खरीद के 14 एजेंटों ने 63379 क्विंटल खरीद की है। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 51 प्रतिशत ही धान की खरीद हुई है।