फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four coaching centers and a lodge sealed for blatantly flouting rules.

Auraiya News: नियमों की धज्जियां उड़ा रहे चार कोचिंग सेंटर व एक लॉज सील

Wed, 24 Jun 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four coaching centers and a lodge sealed for blatantly flouting rules.
फोटो-46- जमालशाह के पास साईं लॉज की जांच करते अधिकारी। संवाद
औरैया। लखनऊ में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जिला प्रशासन दूसरे दिन भी अलर्ट दिखा।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में संचालित चार अवैध व असुरक्षित कोचिंग सेंटरों और एक लॉज को सील कर दिया गया। यहां आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं मिले। मंगलवार को भी प्रशासन ने चार कोचिंग सील की थीं। अब तक आठ कोचिंग सील की जा चुकी हैं।
एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छापे डाले। मोहल्ला आवास विकास स्थित इन्विक्ट्स एजुकेशन और जीनियस लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इसके बाद तिलक नगर स्थित बालाजी स्टडी पॉइंट और जेसीज चौराहे के पास पुष्कर लाइब्रेरी पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान जो हकीकत सामने आई, उसने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। अधिकांश कोचिंग संस्थानों के भीतर बड़े पैमाने पर सूखी लकड़ी का ढांचा मिला, जिसके बीच से बिजली के खुले तार थे। अधिकारियों के अनुसार, यह लापरवाही कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। सैकड़ों बच्चों की मौजूदगी वाले इन संस्थानों में आने-जाने के लिए महज एक संकरा रास्ता था। आग से बचाव का भी कोई इंतजाम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसी भी संचालक के पास संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज तक नहीं मिले। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि अब आठ कोचिंग को सील किया जा चुका है। इसके अलावा एक लॉज भी शामिल है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
-----
साईं लॉज में मिला ओयो होटल, हुक्का बार
औरैया। कोचिंगों पर कार्रवाई के बाद टीम जमालशाह के पास स्थित साईं लॉज पहुंची। लॉज को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पाया गया कि लॉज में आपातकालीन निकास की कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही फायर एनओसी थी। सुरक्षा में गंभीर चूक और नियमों के उल्लंघन पर अधिकारियों ने लॉज को भी सील कर दिया।

इस दौरान जांच में एक कमरे में हुक्का बार चलता मिला। ओयो होटल में युवक व युवती भी मिली। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान किसी के पास आधार कार्ड नहीं मिले। एसडीएम युवतियों के मिलने की बात से इन्कार करते रहे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती मुंह छिपाते दिखाई दीं। (संवाद)

फोटो-46- जमालशाह के पास साईं लॉज की जांच करते अधिकारी। संवाद

फोटो-46- जमालशाह के पास साईं लॉज की जांच करते अधिकारी। संवाद

फोटो-46- जमालशाह के पास साईं लॉज की जांच करते अधिकारी। संवाद

फोटो-46- जमालशाह के पास साईं लॉज की जांच करते अधिकारी। संवाद

फोटो-46- जमालशाह के पास साईं लॉज की जांच करते अधिकारी। संवाद

फोटो-46- जमालशाह के पास साईं लॉज की जांच करते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed