{"_id":"6a932883cc7f8d86f80bc824","slug":"four-arrested-for-stealing-mustard-seeds-from-the-mandi-committee-auraiya-news-c-211-1-aur1009-150605-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मंडी समिति से लाही चोरी में चार दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मंडी समिति से लाही चोरी में चार दबोचे गए
Sun, 30 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
दिबियापुर (औरैया)। प्रधान मंडी समिति में स्थित एक आढ़त का ताला काटकर हुई 16 बोरी लाही चोरी के मामले में पुलिस ने 15 बोरी लाही और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 7:30 बजे असैनी पुलिया के पास घेराबंदी कर चार शातिरों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुरवा बले निवासी शिवमोहन, गांव अचानकपुर निवासी अभिषेक राजपूत, कानपुर नगर के पुरवा अड्डा निवासी गुरमीत, बिधूना कोतवाली के रामनगर निवासी बलवीर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मंडी से लाही चोरी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने मंडी व्यापारी प्रिंस पोरवाल ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने 27 अगस्त की रात दुकान का ताला काटकर 16 बोरी लाही चोरी करने का आरोप लगाया था।