{"_id":"6866c459c706ca00860c4610","slug":"four-arrested-for-stealing-copper-wire-from-ntpc-solar-plant-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128230-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एनटीपीसी सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी करने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एनटीपीसी सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी करने में चार गिरफ्तार
Thu, 03 Jul 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी के मामले में पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हे। चोरी का माल खरीदने वाले एक नाबालिग भी दबोचा है। निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया है।
गुरुवार को दिबियापुर थाने में एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि एक अप्रैल को एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुमार ने एनटीपीसी के सोलर प्लांट से 6.5 किमी कॉपर केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि दो मई को एनटीपीसी के उप प्रबंधक रमाकांत दास ने भी सोलर प्लांट से 800 मीटर और 29 जून को 260 मीटर केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई थीं। रात में दिबियापुर पुलिस की टीम ने वैसुंधरा बंबा के पास चेकिंग में मुखबिर की सूचना पर रिषी कठेरिया, रंजीत कठेरिया, शिवम कठेरिया व शिवम कश्यप निवासी वैसुंधरा को पकड़ा।
इस दौरान चोरी का माल को खरीदने वाले नाबालिग सलीम कबाड़ी को दुकान से हिरासत में लिया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने एनटीपीसी सोलर प्लांट में रात के समय तारों को काटकर बाउंड्री फांदकर घुस जाते है। रात में तार को प्लेटों से प्लास की मदद से काटकर बंडल बनाकर बाहर ले आते हैं और खेतों की झाड़ी में छिपा देते हैं। बाद में इन तारों को आग में जलाकर तांबा निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के मुताबिक उस तांबे को पास में ही फफूंद के कबाड़ी की दुकान पर बेच देते हैं। आरोपियों से बरामदगी में चोरी का करीब 38 किग्रा तांबा, (कीमत 85 हजार), कॉपर का वायर व करीब 150 मीटर तार, घटनाओं में प्रयुक्त प्लास मिला है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार, सिपागी बृजेश शर्मा, गौरव सिंह व विक्रम बहादुर शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम को एसपी ने की 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।