फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four accused get life imprisonment in honour killing

Auraiya News: ऑनर किलिंग में चार दोषियों को उम्रकैद

Wed, 09 Jul 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused get life imprisonment in honour killing
औरैया। बिधूना क्षेत्र के धनवाली में छह साल पहले हुए ऑनर किलिंग मामले में अपर एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी दो) न्यायालय के न्यायाधीश विनय सिंह ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी पर 15-15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

धनवाली गांव निवासी वादी श्याम सिंह ने छह वर्ष पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसका भतीजा गौरव ने मई 2017 में गांव के ही सुरेंद्र बाथम की बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे जिन्हें उन्होंने वापस नहीं किया। गांव के इंद्रपाल ने भी अपने साले की शादी में जेवर के बहाने दो लाख रुपये लिए थे जिसे वापस नहीं किया। 10 जुलाई 2019 को रुपये मांगने पर दोनों ने धमकी थी।
विज्ञापन

इसी दिन रात नौ बजे इंद्रपाल व सुरेंद्र भतीजा गौरव को पैसा लौटाने के बहाने अपने साथ ले गए। देर रात तक वह नहीं लौटा तो पुलिस में गुमशुदगी लिखाई गई। 12 जुलाई को सूचना मिली कि गांव के बीहड़ में नीम के पेड़ से एक ही फंदे में एक लड़का व लड़की के शव लटके मिले। लड़के की पहचान वादी के भतीजे गौरव के रूप में की गई जबकि लड़की के शव शिनाख्त आरोपी सुरेंद्र की बेटी रश्मि के रूप में की गई। इसमें ऑनर किलिंग की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने लड़की पक्ष का रिपोर्ट सही नहीं पाई। ऐसे में पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी लेकिन मृतक गौरव की हत्या व अपहरण के आरोप में विवेचक ने आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। यह मुकदमा रविंद्र, इंद्रपाल, सुरेंद्र व दीपक उर्फ छोटे निवासी धनवाली के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में चला।

न्यायाधीश विनय सिंह ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया। बुधवार को उन्होंने फैसला सुनाया। सजा पाए अभियुक्तों रविंद्र, इंद्रपाल, सुरेंद्र व दीपक उर्फ छोटे को जिला कारागार इटावा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed