फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   formers are assest frod on bank manager

फर्जी तरीके से बैंक मैनेजर ने लाखों रुपयों का किया गबन

Sat, 13 Jul 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
formers are assest frod on bank manager
अजीतमल (औरैया)। ग्राम ऊँचा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक ने किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये ऋण के रूप में निकाले। जब किसान सम्मान निधि के लिए तहसील से खतौनी लेने गये तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। यह सुनकर उनके होश उड़ गये। किसानों ने कोतवाली ने शिकायती पत्र दिया है ।
विज्ञापन

गढ़ा मानिकचंद्र निवासी घासीराम पुत्र पन्नालाल कोरी ने बताया कि गांव में खेती है। इस खेती पर उसने कभी भी किसी प्रकार का कोई भी लोन नहीं लिया, और न ही कभी ऊँचा स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया। 21 मई को तहसील जाकर सम्मान निधि लेने के लिए खतौनी निकलवाई। तब जानकारी हुई कि 23 जनवरी 2019 को पंजाब नेशनल बैंक की ऊँचा शाखा द्वारा उसकी भूमि को 2,93,000 रुपये में बंधक किया गया है। सुनकर किसान के होश उड़ गये।
विज्ञापन

24 जनवरी को वृद्ध अपने पुत्र को लेकर बैंक पहुंचा, तो मौजूद शाखा प्रबंधक ने बताया कि पूूर्व शाखा प्रबंधक ने कई किसानों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये का गबन किया है। इसी तरह रामसूरत पुत्र जीवालाल के साथ धोखाधड़ी करते हुए 2,98,000 रुपये निकाले। रामसूरत और घासीराम जैसे न जाने कितने किसानों को पूर्व शाखा प्रबंधक ने अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। यदि जांच में दोषी पाए जाते है तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed