{"_id":"629a53f2a8056055de0fef59","slug":"former-municipal-president-dies-in-accident-comrade-injured-auraiya-news-knp7004679186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पूर्व पालिकाध्यक्ष की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पूर्व पालिकाध्यक्ष की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
पूर्व पालिका चेयरमैन धर्मेश दुबे की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला मुख्यालय के गेट के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व पालिकाध्यक्ष की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन व राजस्व अधिवक्ता धर्मेश दुबे (73) शुक्रवार को राजस्व संबंधी काम से साथी अधिवक्ता अंजनी दीक्षित के साथ बाइक से जिला मुख्यालय ककोर गए थे। दोपहर एक बजे अंजनी दीक्षित के साथ बाइक से वापस औरैया आने के लिए निकले। जैसे ही उनकी बाइक मुख्यालय गेट से आगे निकली तभी विकास भवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में पूर्व चेयरमैन धर्मेश दुबे बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे। वहीं साथी अधिवक्ता दीक्षित हेलमेट लगाए थे, जिससे उनके शरीर में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल चिचौली पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने धर्मेश दुबे के सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन व अधिवक्ता सौरभ पाठक उन्हें निजी वाहन से कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही जिले के अधिवक्ता, राजनीतिक दलों के अलावा व्यापारियों की भीड़ घर पर जमा हो गई। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।