फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Form was made within an hour, still did not get full medicine

औरैयाः घंटे भर में पर्चा बना, फिर भी नहीं मिली पूरी दवा

Wed, 24 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Form was made within an hour, still did not get full medicine
अस्पताल के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के 50 शैया अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 600 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे तो व्यवस्था की पोल खुल गई। एक घंटे तक पर्चा बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर कक्ष में भीड़ होने से मरीज घंटों लाइन में खड़े रहे। नंबर आने पर डॉक्टरों ने मर्ज पूछकर दवाएं तो लिख दीं पर पूरी दवाइयां अस्पताल से नहीं मिली। इस पर कई मरीज सिस्टम को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

ओपीडी में महिला चिकित्सकों के अलावा, फिजीशियन व चर्म रोग विशेषज्ञ के कमरों में बुखार, खांसी जुकाम, खुजली के मरीज ज्यादा दिखे। सुबह 10 बजे तक मरीजों की संख्या कम थी। दोपहर के 11 बजते ही पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी का हाल ठसाठस भर गया। डॉक्टर को दिखाने के लिए धक्कामुक्की करते नजर आए। अस्पताल आए रामकेश निवासी सरैया, सावित्री देवी निवासी पढ़ीन दरवाजा ने बताया कि उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा है। एक घंटे से लाइन में खड़ी हैं पर अभी तक नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन

गर्मी में हालत और बिगड़ रही है। इसी तरह भीड़ अधिक होने पर सुमित, विनोद, प्यारेलाल, रेखा, जोया आदि मरीज अस्पताल के पोर्च के बाहर बैठ गए और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान कई मरीज डॉक्टर को दिखाकर बाहर निकले तो वह सिस्टम को कोसते नजर आए। पूछने पर असगर ने बताया कि उन्हें कई दिनों से खुजली है, एक मलहम लिख दिया। पर्चे पर लिखी एलर्जी की दवा सेट्रिजिन टेबलेट अस्पताल से नहीं मिली है। इसी तरह कई मरीज ऐसे थे जिनके पर्चे पर दवाइयां तो बुखार, खांसी, दर्द व ताकत की लिखी थी, लेकिन वह अस्पताल की नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट सत्यपाल कटियार ने बताया कि अस्पताल में आरएल इंजेक्शन, सेट्रीजिन टेबलेट, टिटबैक इंजेक्शन का स्टाक नहीं है। चार माह पहले मांग की गई थी। अभी तक दवाइयां नहीं मिली हैं। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने कहा कि मौसम बदलने के कारण मरीज बढ़े हैं, अस्पताल में ज्यादातर दवाइयां हैं। सभी डॉक्टरों को अस्पताल की दवाइयां लिखने के निर्देश है। जो दवाइयां नहीं हैं, उन्हें जल्द मंगवाया जाएगा।

ओपीडी कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद

ओपीडी कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed