फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   For the development of rugged turned youngistan

बीहड़ के विकास के लिए निकला यंगिस्तान

Wed, 22 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
For the development of rugged turned youngistan
टोली निकाल बीहड़ के बाशिंदों को जागरूक करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
बीहड़ लंबे अरसे तक दुर्दांत डाकुओं के चंगुल में रहा है। इससे आजादी के बाद से यह इलाका विकास को तरस रहा है। चुनाव के वादे कभी पूरे नहीं हुए। इस बार बीहड़ का यंगिस्तान जागरूक हुआ है। यह टोली बनाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। इनका कहना है कि नई सरकार बनने पर बीहड़ के विकास के लिए गुहार लगाने जाएंगे।
विज्ञापन


बीहड़ क्षेत्र के शाला गांव में विकास न होने पर लोकसभा चुनाव में लोगों ने बहिष्कार कर दिया था। कुल 13 वोट पड़े थे। इस बार भी चुनाव में बहिष्कार के सुर फूटे थे। युवाओं के कमान संभालने के बाद लोगों ने मतदान किया। युवाओं का कहना था कि नई सरकार बनने पर विकास की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


गांव के युवा जितेंद्र, सोनू व विकास की पहल पर लोग विकास के लिए एकजुट हुए हैं। सुरेश ने बताया कि गांव के युवाओं को सेना और पुलिस के अलावा कोई नौकरी नहीं मिल पाती है। इसकी वजह रोजगार परक पढ़ाई के लिए सुविधाओं का न होना है। वहीं मुकेश कुमार का कहना है कि बिजली के लिए गांव में लाइन तो बिछी है, आपूर्ति रामभरोसे रहती है। कंप्यूटर के जरिए होने वाले किसी भी काम के लिए 20 किलोमीटर सफर तय करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के युवा राजेश, कौशल, अंबेस आदि ने बताया कि गांव में  मेन सड़क के अलावा गलियों की हालत खराब है। युवाओं का कहना है कि नई सरकार से बीहड़ के विकास की मांग की जाएगी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed