फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   for contract Spaiyon annoyed

ठेकेदारी के लिए सपाइयों का फूटा आक्रोश

Sat, 03 Sep 2016 11:47 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 03 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
for contract Spaiyon annoyed
सपा की बैठक में मौजूद पर्यवेक्षक व नेतागण - फोटो : अमर उजाला
भीखेपुर के बौद्ध विहार में आयोजित सपा की बैठक में पर्यवेक्षक के सामने कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह लोग भीड़ जुटाने में लगे रहे और इटावा के लोग ठेकेदारी करके मलाई चाट गए। उन्हें तवज्जो नही दी गई।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत श्रम विभाग के मंत्री जगदेव सिंह यादव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के विजय चौरसिया पर्यवेक्षक बनकर पार्टी की स्थिति को जानने आए थे। भीखेपुर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायकों और नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। वखरिया के पूर्व प्रधान अव्दुल वसी खां ने कहा कि जनपद मे हो रहे काम के लिए इटावा के ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है। यहां के ठेकेदार और कार्यकर्ताओं को तवज्जो नही दी जा रही है।
विज्ञापन


तिलकपुर के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि माइनर एवं बंबे की न तो टेल तक सफ ाई की गई और न ही पटरी पक्की कराई गई। उन्होंने कहा कि सदर विधायक कार्यकर्ताओं को तवज्जो तक नही दे रहे हैं। भैरोपुर के बूथ अध्यक्ष कृपाशंकर राजपूत ने कहा कि बिजली किसानों को नही मिल रही है। टनकपुरा माइनर से टेल तक पानी नही पहुंच रहा है। पर्यवेक्षक रुप में आए मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वह उनकी समस्याएं सीएम तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता धैर्य रखे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जायेगा। इस मौके पर सदर विधायक मदन गौतम दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मु.इरसाद, पूर्व सासंद प्रेमदास कठेरिया, चंदगीराम यादव, प्रदीप सिहं चौहान, अवधेश भदौरिया, आशुतोष दुबे, वीर भान सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed