{"_id":"6824e5467cc6d2bf4505c394","slug":"food-supply-office-locked-ration-card-holders-troubled-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125877-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खाद्य आपूर्ति कार्यालय में ताला, राशनकार्ड धारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खाद्य आपूर्ति कार्यालय में ताला, राशनकार्ड धारक परेशान
Thu, 15 May 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 15 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय में बुधवार को ताला बंद रहा। इससे राशन कार्ड संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे लोग परेशान रहे। बाद में लोगों को पता चला कि अधिकारी व कर्मचारी ग्राम चौपाल में गए हैं।
गांव सांफर के लाल राशनकार्ड धारक दयाल कुमार ने बताया कि उसके बच्चों के नाम कार्ड से कट गए हैं। उनके नाम दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहा है। दयानगर बीसलपुर निवासी ललिता ने बताया कि उसकी शादी हो गई है। ससुराल के राशनकार्ड में नाम चढ़वाना है।
मिर्जापुर निवासी विमला ने बताया कि राशनकार्ड में नाम दर्ज कराना है। आपूर्ति निरीक्षक समीर कुमार ने बताया कि कई जगह चौपाल कार्यक्रम होने से वह व उनके साथी कर्मचारी वहां मौजूद थे। एक घंटे में वापस आकर कार्यालय खोल दिया।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक से जानकारी की जाएगी। कार्यालय बंद नहीं किया जाता है, अगर अधिकारी चौपाल में हैं तो बाबू को कार्यालय में रुकना चाहिए।