फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food supply being done in the name of corona investigation

Auraiya News: कोरोना जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति

Thu, 06 Apr 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 06 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Food supply being done in the name of corona investigation
ॉोटो-06एयूआरपी-48- बिधूना सीएचसी में महिला की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी खतरे को लेकर संजीदा नहीं है। कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में खानापूर्ति के लिए कोरोना वाले लक्षण वाले लोगों की जांच की जा रही है। इससे आरटीपीसीआर जांच का दायरा भी नहीं बढ़ पा रहा है और बाहर से आने वाले लोगों में संक्रमण का पता नहीं लग पा रहा है।
जिले के सरकारी अस्पतालों में हजारों की संख्या में लोग बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बाहर से भी लोग आ जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों व जिला अस्पताल को जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए है। लेकिन अस्पतालों में जांच की गति काफी धीमी है।
विज्ञापन

हाल यह है कि जिले से प्रतिदिन 100 से 120 के करीब नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग 11 व 12 अप्रैल को होने वाले मॉकड्रिल की तैयारी में जुटा है। इसके लिए वेंटीलेटर, ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त कराने पर जोर दिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर जांच और बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी नहीं की जा रही है। इससे आने वाले दिनों में तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पिछले तीन दिनों में की गईं कोविड जांचें
दिन- एंटीजन- ट्रू-नॉट- आरटीपीसीआर- कुल जांचें
बुधवार- 77- 15- 30- 122
मंगलवार- 26- 07- 02- 35
सोमवार- 71- 12- 17- 100
---------
बोले जिम्मेदार
सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। निगरानी समितियां भी सक्रिय की जा रही है। अभी तक जिले में कोई भी कोराना संक्रमण का मरीज नहीं मिला है। लोगों को लगातार संक्रमण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed