फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food Department bottled water and sealed seals

खाद्य विभाग ने बोतल बंद पानी व पाउच किए सील

Sat, 20 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Sat, 20 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Food Department bottled water and sealed seals
छापामारी के दौरान दुकान सील करते खाद्य विभाग के अधिकारीगण। - फोटो : Amar ujala

एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने इंडियन ऑयल चौकी के सामने हाईवे पर एक दुकान पर छापेमारी कर 550 बोरियों में भरे पानी के पाउच व बोतल बंद पानी को सील किया है। इस दौरान खाद्य अधिकारियों ने निरस्त रजिस्ट्रेशन नंबर को पानी की बोतलों पर लिखा मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में संचालित कन्हैया इंटरप्राइजेज की दुकान से 550 बोरी पानी के पाउच बरामद किए। वहीं, दर्जनों बोतल बंद पानी भी बरामद किया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता प्रसाद बिंद ने एसडीएम अमित राठौर से मिले निर्देश के बाद उक्त बरामद मानक विहीन पेयजल को सील कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि सील की गई बोरियों में प्रति बोरी 100 पानी के पाउच एवं एक गत्ते में 12 बोतलें पाई गईं।
विज्ञापन


इस दौरान खाद्य कारोबारी राजकुमार पुत्र कमलेश बाबू एवं पुर्वा रहट निवासी हरिगोविंद पुत्र लल्लू सिंह व एलमिन पाउच के खाद्य कारोबारी विकास सक्सेना पुत्र विनोद सक्सेना के विशाल गेस्ट हाउस स्थित गोदाम पर 36 बोरी पानी के पाउच सील किए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मौके पर पाई गईं पानी की बोतलों के रैपर पर बिना बीआईएस प्रमाण पत्र के गलत तरीके से सिर्फ एफएसएसएआई के लाइसेंस पर गैर कानूनी तरीके से कारोबार किया जा रहा था। इस पर मिथ्या छाप मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed