फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog prevailed till late morning

Auraiya News: सुबह देर तक छाया रहा कोहरा

Tue, 16 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed till late morning
फोटो-19-बिधूना में अछल्दा रोड पर कोहरे के बीच निकलते स्कूली बच्चे। संवाद
औरैया। जिले में पिछले दो दिन से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। कोहरे का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोमवार की तुलना में सुबह ज्यादा देर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। मौसम वैज्ञानिक अब लगातार ठंड बढ़ने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार सुबह तड़के से ही कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर दृश्यता बहुत कम हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालात यह रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। दिन ढलते ही कोहरा फिर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से लेकर शहर की मुख्य और अंदरूनी सड़कों तक कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। घने कोहरे के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक जिले में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। सुबह और देर शाम को कोहरा अधिक घना रहने की आशंका रहेगी। सर्द हवा चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उनका कहना है कि ठंड में अभी राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed