{"_id":"583dcf404f1c1b051cde6398","slug":"fog-holding-trains-wheels","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामे ट्रेनों के पहिये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामे ट्रेनों के पहिये
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फफूंद पर कोहरे का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से देरी से चल रही ट्रेनें मंगलवार को छाए कोहरे से खासी देर से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। सर्दी में यात्री रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते नजर आए। इस दौरान पैसेंजर ट्रेनें यात्रियों के लिए सहारा बनीं। पैसेंजर ट्रेनें ज्यादा लेट नहीं हुईं। इस दौरान रेल कर्मियों ने ओएचई लाइन की मरम्मत की। ट्रैक को भी जांचा गया।
सुबह फफूंद कानपुर मेमो पैसेंजर नियत समय छह बजे फफूंद से रवाना हुई। यह लगभग साढ़े आठ बजे कानपुर पहुंच गई। दिल्ली की ओर जाने वाली कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस शाम तक नहीं पहुंचीं। सुबह के समय कानपुर की ओर जाने वाली मेमो पैसेंजर डेढ़ घंटा, कानपुर टूंडला जाने वाली मेमो पैसेंजर सुबह के आठ बजे के स्थान पर साढ़े 11 बजे पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट हुईं। पैसेंजर ट्रेनों के पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
घने कोहरे के साथ सर्दी ने दी दस्तक
घने कोहरे के साथ मंगलवार की सुबह सर्दी ने दस्तक दे दी। वाहन चालकों को दिन में हेड लाइट जलानी पड़ी। मौसम ने मंगलवार को पलटी मार दी। सुबह लगभग आठ बजे कोहरा छा गया। वाहन चालक हेड लाइट जलाकर आगे बढ़े। विद्यालयों के लिए निकले बच्चे ठंडक से सिहर गए। दो मीटर की दूरी तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। लगभग एक घंटे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। मौसम वैज्ञानिक एसके सिंह ने बताया कि दिसंबर माह के शुरुआत से कोहरे की संभावना है। पहले सप्ताह में तापमान में और गिरावट हो सकती है।