फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog causes damage to pea and mustard crops

Auraiya News: कोहरे से मटर व सरसों की फसलों को नुकसान

Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fog causes damage to pea and mustard crops
खरगपुर गांव में मटर की फसल। - फोटो : खरगपुर गांव में मटर की फसल।
बिधूना (औरैया)। सर्दी के बीच पड़ रहे कोहरे से मटर व सरसों की फसल खराब हो रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान अपनी फसल को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


दरअसल कोहरा मटर और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है। इसके चलते सरसों के फूल झड़ने लगते हैं और उपज कम जाती है। वहीं मटर में रोग लग जाता है। पैदावार कम हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में पिछले कई दिनों से पड़ रहे कोहरे का प्रभाव सरसों व मटर की फसल पर अधिक पड़ रहा है। मटर में जहां कोहरा के चलते पैदावार कम हो गई, साथ ही रोग लग रहा है। ऐसे में मटर की फली में अधिक नुकसान हो रहा है। कोहरे के चलते दवा आदि नहीं डाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजीव सिंह, मनोज कुमार, शशिभूषण सिंह, संतोष सिंह का कहना है कि सरसों के पीछे बुआई की गई फसल में इस समय फूल खिल रहा है। ऐसे में कोहरे में सरसों का फूल झरने से सरसों की पैदावार कम हो जाती है। इस समय फूल पर खड़ी सरसों के लिए कोहरा घातक साबित हो रहा है।


खरगपुर-रामगढ़ निवासी किसान मनोज कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते पैदावार कम हो गई है। साथ ही कोहरे के चलते रोग लग गया है। सर्दी में दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कीट से फली को नुकसान पहुंच रहा है। फूल को नष्ट कर दे रहे हैं।




पसुआ निवासी कुंवर पाल सिंह ने बताया कि सरसों की फसल को भी कोहरा बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसके चलते सरसों के फूल झड़ने लगते हैं और उपज कम जाती है। देरी से सरसों की बुवाई करने से फसल के कोहरे के चपेट में आने का खतरा ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed