फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Flowing river water containing chemical Sengur

सेंगुर नदी में बह रहा केमिकल युक्त पानी

Tue, 10 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 10 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Flowing river water containing chemical Sengur

गंगा-युमना नदियों की तरह सात जिलों की जीवनदायिनी सेंगुर नदी भी प्रदूषण की चपेट में है। नदी में के मिकल युक्त कचरा बहाए जाने से पीने का पानी जहरीला हो रहा है। वहीं पशुओं को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस नदी में नहाने वालों को सिरोसिस व फ्लोरोसिस सरीखे गंभीर रोग हो रहे हैं।

विज्ञापन

सेंगुर नदी में प्रदूषित पानी का मोहाना खोल दिया गया है। स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक सहयोग न मिलने से गंदा पानी बहाने पर रोक नहीं लग सकी।- अरविंद कुमार, टिकुरिया बाग, फफूंद
विज्ञापन

 2004 तक नदी में साफ पानी बहता था। इस नदी के पानी से हजारों जानवर और हजारों घरों के लोगों की प्यास बुझती थी, लेकिन अब इस जल का प्रयोग करना जानवरों के लिए खतरा पैदा कर रहा है।- प्रयाग सिंह, छोटी पहाड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंगुर नदी में गिरने वाले नाले को बंद कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। -कौशल किशोर, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन
यह नदी मथुरा, औरैया, कानपुर देहात, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा से होकर गुजरती है। औरैया आते ही यह नदी प्रदूषित होने लगती है, जिससे अब पीने का पानी तक मिलना मुश्किल हो रहा है।- आशू भदौरिया, युवा समाजसेवी
नदी में फ्लोराइड की मात्रा 120-130 पीपीएम हो गई है। मल, कचरा और शैवाल ने पानी को जहरीला कर दिया है। यह लीवर को नुकसान पहुंचाएगा। ऐसा पानी पीने से पेट बाहर निकल आता है। शरीर में कमजोरी रहती है। हड्डियों में दर्द होता है।- डा. श्याम सूरी, जिला क्षय रोग अधिकारी
दूषित पानी पीना बीमारियों की जड़ है। ऐसे पानी का सेवन करने से लीवर संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं। गंदा पानी सिंचाई के लिए भी उपयोगी नहीं बचा है।--चरन सिंह पिप्पल, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, क्षेत्रीय सक्रिय सदस्य

ऐसे मामलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को हस्तक्षेप करना चाहिए था, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए है। दूषित व केमिकल युक्त पानी से कई संवेदनशील प्रजातियों पर खतरा मंडराने लगा है।- डा. राजीव चौहान जैव विविधता विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed