फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five teams including surveillance engaged in the revelation of the murder

सर्विलांस समेत पुलिस की पांच टीमें हत्या के खुलासे में लगीं

Fri, 04 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five teams including surveillance engaged in the revelation of the murder
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के गहेसर में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। गुरुवार की शाम एसपी ने गहेसर में पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ की। थाने में बैठक की और अधीनस्थों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस की सर्विलांस समेत पांच टीमें घटना के खुलासे में लग गईं हैं।
विज्ञापन

गहेसहर गांव निवासी विनय कुमार (25) पुत्र चंद्र प्रकाश दीक्षित की गोली मारकर हत्या की गई थी। 25 फरवरी की दोपहर उसका शव खेत में पड़ा मिला था। भाई रजनीश दीक्षित ने गांव के ही राहुल उर्फ पंडा, गौरव यादव, संजीव और राजकुमार यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन अभी तक घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच सकती। इधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह एवं मृतक के परिजनों ने गुरुवार को एसपी अभिषेक वर्मा से मिलकर जल्द से जल्द खुलासे की मांग की थी। इसके बाद गुरुवार शाम एसपी अभिषेक वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया था। साथ ही जल्द से जल्द घटना के खुलासे के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ का कहना है कि सर्विलांस समेत पांच पुलिस टीमें घटना के खुलासे में लगीं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed