फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five people, including a woman, were injured in separate road accidents.

Auraiya News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

Wed, 11 Feb 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five people, including a woman, were injured in separate road accidents.
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से चार को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना दोपहर करीब 12 बजे दिबियापुर मार्ग पर भिखरा गांव के पास हुई। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव कलाबोझ निवासी संजय अपनी भाभी लक्ष्मी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर गोवंश आ जाने से बाइक उससे टकराकर बेकाबू हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना दोपहर साढ़े 12 बजे सहार मार्ग स्थित गांव डोंडापुर के पास हुई। शाहबाजपुर निवासी हाकिम सिंह अपने बेटे सत्यम के साथ बाइक से बिधूना जा रहे थे। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे एक खंडहर में जा घुसी। हादसे में घायल पिता-पुत्र को सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा शाम करीब चार बजे भगत सिंह चौराहे के पास हुआ। गांव शिवपुर निवासी शिक्षक भंवर सिंह किसी कार्य से बिधूना आए थे। साइकिल से वापस जाते समय एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। हादसे के बाद ऑटो चालक भाग गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि हादसों की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed