{"_id":"62c08d676c5fab179c36b39e","slug":"five-more-including-health-workers-found-corona-infected-auraiya-news-knp7055183131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी समेत पांच और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी समेत पांच और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
महिला की कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में अब आम लोगों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आने लगे है। जिले में शनिवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 50 शैया अस्पताल में स्थित कोविड कमांड कंट्रोल रूम के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई गई।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। आम लोगों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में शनिवार को 100 शैया युक्त जिला चिकित्सालय में 28 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, बिधूना के भटौली में 70 वर्षीय वृद्ध, कसपुरा में 14 वर्षीय किशोरी, सहार के बरखा में 62 वर्षीय वृद्ध व अजीतमल के भीखेपुर में 60 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य टीमें संक्रमितों के गांव पहुंचीं और परिजनों व आस पड़ोस के लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। उधर, 50 शैया अस्पताल में स्थित कोविड कमांड कंट्रोल रूम में मौजूद डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कोरोना की जांच कराई। जिले में अब तक 138 मरीज मिल चुके हैं, जबकि सक्रिय केस 26 बचे हैं।