फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five million of Sadar block development of villages

पांच करोड़ से सदर ब्लाक के गांवों का विकास

Sun, 02 Aug 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 02 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five million of Sadar block development of villages

सदर ब्लाक क्षेत्र में वित्तीय सत्र 2015-16 में पांच करोड़ की विकास कार्य योजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस बजट से ग्रामीणांचलों को सीसी रोड व सोलर लाइट से संतृप्त किया जाएगा।

विज्ञापन



 
सदर ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे ने ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विकास कार्यों का खाका तैयार कराया है। कहा कि पिछले सत्र में वंचित रहे ग्रामों को इस सत्र में समस्या से रहित करने को पूरी योजना तैयार की गई है। बताया कि तैयार कार्य योजना में बीहड़ी क्षेत्र के विकास को पूरी तरजीह दी गई है।
विज्ञापन



इसके तहत सदर ब्लाक क्षेत्र में आने वाले ग्राम भैरोपुर, भड़ारीपुर, समरथपुर, त्योवर लालपुर, कटघरा, नवादा, जुहीखा, गूंजपुरततार आदि ग्रामों के जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दुबे ने बताया कि 21वीं सदी में आगे बढ़ रहे देश में आज गांवों का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बावजूद भी जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार हैं। कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी गांव की उपेक्षित नहीं किया जाएगा।


इसके लिए पांच करोड़ के विकास कार्य की योजना तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि इस बजट से गांवों में बिजली कटौती के समय रहने वाले अंधेरे को दूर करने के लिए सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी>



मुख्य मार्गों से कटे गांवों में सीसी रोड बनवाकर उन्हें विकास की धारा से जोड़ा जाएगा। यही नहीं आवासहीन गरीबों को आवास मुहैया कराए जाने को प्रस्ताव में शामिल किया गया है। साथ ही पेयजल की भी समस्या को पूरी तरह से दूर किया जाएगा।



 
ब्लाक प्रमुख दुबे ने बताया कि इस प्रस्ताव के अलावा मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्य के लिए दो करोड़ रुपये के बजट की शासन से मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलते ही बीहडांचल के ग्रामों को वरीयता से विकास में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बीडीसी आदर्श पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed