फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five injured, including innocent in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल

Mon, 06 Jun 2016 12:01 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 06 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five injured, including innocent in motorcycle collision
दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala beuro
 दो अलग-अलग जगहों पर बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन


कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव सराय अमिलिया निवासी मान सिंह (50) पुत्र मुंशीलाल बाइक से भांजी लक्ष्मी (8) को उसके गांव माना कुदरकोट छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अटसू चौकी के कुछ पहले पहुंची तभी अटसू की तरफ  से मोपेड बाइक से आ रहे अनूप परिहार(22) निवासी अजीतमल से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में मान सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में अजीतमल से अटसू की ओर जा रहे बाइक सवार हरिओम(45) पुत्र हरिकिशन निवासी सांफर की बाइक अजीतमल की तरफ  बाइक से आ रहे बाइक सवार श्याम सिंह से टकरा गई। जिसमें दो घायल हुए। हरिओम को ज्यादा चोटें आईं। हरिओम को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया गया। यह दोनों बाइक सवार भी हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed