औरैया। स्वच्छता अभियान में सरकार का सहयोग करने व श्रेष्ठ कार्य पर पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता महोत्सव सम्मान समारोह में दस ग्रामीणों को भी सम्मानित किया।
शनिवार को जिला मुख्यालय के सभागार में जिला पंचायत अधिकारी व सचिव जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी राजेश चौरसिया ने स्वच्छ भारत मिशन में सराहनीय कार्य के लिए चुने गए दस ग्रामीणों व श्रेष्ठ योगदान के लिए पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि इन ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देते हुए अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराया और उसे सुचारु रखा है। बताया कि पांच ग्राम प्रधानों को भी उनके श्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। गांव के लोगों को इस अभियान के लिए जागरूक करने में इन्होंने बहुत ही अच्छा प्रयास किया है। बताया कि चुने गए ग्राम प्रधानों में जौरा से सियादुलारी, ऐमासेंगनपुर से मदीना बेगम, अजनपुर से उमाशंकर, रमपुरा से ऊषा देवी व भाग्यनगर के गौरीगंगा प्रसाद गांव से शीला देवी को चुना गया है। स्वच्छता महोत्सव में चुने गए दस ग्रामीणों में बरूनाई की नीतू व गीता देवी, जौरा से मनीराम, बहादुरपुर इंगुटीया से छुनाबाबू, हर्राजपुर से छिदानी देवी, बड़ुआ से लौगंक्षी, भटौली फंफूद से महेंद्र, इकौरापुर से राजेश सिंह व हरनाम सिंह एवं एरवाकटरा से मिलाप सिंह हैं।