फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five blocks of housing development will be handed over to the municipality in three months.

Auraiya News: तीन माह में पालिका को हैंडओवर होंगे आवास विकास के पांच ब्लॉक

Fri, 22 Dec 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five blocks of housing development will be handed over to the municipality in three months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर में पिछले 25 सालों से पालिका को हस्तांतरित न होने से समस्याएं झेल रहे सात में से पांच ब्लॉकों के लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। आवास विकास परिषद के एक्सईएन ने शहर की काॅलोनी का निरीक्षण कर दो से तीन माह में हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के संकेत दिए हैं। जिससे आवास विकास परिषद के लोगों में खुशी व्याप्त है।
आवास विकास परिषद में व्याप्त सड़क, सफाई, विकास आदि की समस्याओं से आजिज लोग खासे परेशान हैं। लगभग दो साल पहले तत्कालीन कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, तत्कालीन सदर विधायक रमेश दिवाकर के प्रयासों के चलते तत्कालीन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आवास विकास परिषद की समस्याओं को दूर कराने के लिए कमेटी गठित की थी। उक्त कमेटी में शामिल आवास विकास परिषद, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने आवास विकास परिषद काॅलाेनी का निरीक्षण कर समस्याओं को दूर कराए जाने को लगभग तीन करोड़ का इस्टिमेट तैयार किया था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि तब से आज तक उक्त एस्टिमेट पर कोई काम नहीं हुआ। जिसको लेकर आवास विकास परिषद की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। हालांकि पिछले दिनों विधायक सलिल विश्नोई ने अपनी एमएलसी निधि से आवास विकास की दो सड़कों के अलावा अन्य कई समस्याओं को दूर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने अपनी निधि से आवास विकास की कई सड़कों का निर्माण कराया। जिससे सड़क संबंधी समस्या तो काफी हद तक दूर हो गई, लेकिन सीवर लाइन, साफ-सफाई, जर्जर नालियां, अविकसित पार्क आदि अभी भी आवास विकास परिषद औरैया के लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं।
इस दौरान आवास विकास जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अभिषेक राज को ज्ञापन सौंपकर समस्याएं दूर कराने की मांग की। जिस पर एक्सईएन ने दो से तीन माह में पूर्व में तैयार किए गए लगभग तीन करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत कराकर आवास विकास परिषद के शेष पांच ब्लॉकों के हस्तांतरण कराने का आश्वासन दिया है।

----------------
वर्जन
आवास विकास परिषद औरैया में सात ब्लॉक हैं। जिसमें दो ब्लॉक पूर्व में पालिका को हस्तांतरित हो चुके हैं। शेष बचे पांच ब्लॉकों में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्व में बनाए गए लगभग तीन करोड़ के एस्टिमेट की धनराशि को जल्द स्वीकृत कराया जाएगा। लगभग दो से तीन माह में पालिका को आवास विकास के शेष बचे पांच ब्लॉकों को हस्तांतरित किया जाएगा। - अभिषेक राज, एक्सईएन आवास विकास परिषद।

आवास विकास परिषद औरैया में सात ब्लॉक हैं। जिसमें दो ब्लॉक पूर्व में पालिका को हस्तांतरित हो चुके हैं। शेष बचे पांच ब्लॉकों में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्व में बनाए गए लगभग तीन करोड़ के एस्टिमेट की धनराशि को जल्द स्वीकृत कराया जाएगा। लगभग दो से तीन माह में पालिका को आवास विकास के शेष बचे पांच ब्लॉकों को हस्तांतरित किया जाएगा। - अभिषेक राज, एक्सईएन आवास विकास परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed