फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five accused sent to jail on the basis of recovery of stolen goods

Auraiya News: चोरी के माल बरामदगी के आधार पर पांच आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 23 Jul 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five accused sent to jail on the basis of recovery of stolen goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर चौबे पेट्रोल पंप के पास पुलिस को चोरों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने पांच आरोपियों को एक लाख 57 हजार की नकदी व कुछ गहनों के साथ धर दबोचा। वहीं माल बरामदगी के आधार पर पांचों को जेल भी भेज दिया गया।

आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिसिंग व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। कहीं न कहीं रात में पुलिस की चौकसी फीकी है। आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली। जिसके आधार पर जालौन रोड पर चौबे पेट्रोल पंप पर पुलिस ने रातभर खाक छानी। रविवार सुबह 5:40 पर पांच संदिग्धों को धर दबोचा।
विज्ञापन

जिनमें सैनिक कालोनी निवासी शाहिल, तैय्यब, फिरोज, मोहम्मद शाहरुख व सैनपुर निवासी गुड्डू कठेरिया शामिल हैं। पुलिस की जामातलाशी में इन पांचों के पास से नकदी व कुछ गहने मिले। कड़ाई से जब पूछताछ हुई तो कखावतू व शहबाजपुर में हुईं चोरियों में संलिप्तता की बात सामने आई। आरोपियों के बयानों को जुटाते हुए पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने रविवार दोपहर खुलासा करते हुए बताया कि पांचों आरोपी चोरी कर आपस में अपना हिस्सा बांट लेते थे। वारदात से पहले रेकी भी करते थे। दोनों वारदातों में इनकी संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



1- शाहिल निवासी सैनिक काॅलोनी के कब्जे से 27,000 रुपये, एक अंगूठी पीली धातु व एक जोड़ी तोडिया सफेद धातु



2- तैय्यब निवासी सैनिक काॅलोनी के कब्जे से 35,000 रुपये व एक अंगूठी पीली धातु

3- फिरोज उर्फ सरनाम पुत्र इदरीश खां निवासी सैनिक काॅलोनी के कब्जे से 38,000 रुपये, एक अंगूठी पीली धातु व एक चैन पीली धातु



4- मोहम्मद शाहरुख निवासी सैनिक काॅलोनी के कब्जे से 31,000 रुपये, एक अंगूठी पीली धातु व एक बाली पीली धातु

5- गुड्डू कठेरिया निवासी सैनपुर के कब्जे से 26,000 रुपये व एक जोड़ी झुमके पीली धातु



-----

चोरी के माल में हिस्सा बांटने से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी फिल्मी स्कि्रप्ट जैसी

- पुलिस की ओर से कखावतू व शहबाजपुर में हुईं चोरी की घटनाओं को लेकर पकड़े गए आरोपियों का रविवार दोपहर खुलासा किया गया। यहां प्रेस नोट भी जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि चोरी किए हुए माल का कुछ हिस्सा चोरों ने पहले ही बांट लिया था। कुछ हिस्सा फिरोज के पास छोड़ दिया गया। बराबर हिस्सा सभी को मिले इसे लेकर चौबे पेट्रोल पंप के पास पांचों आरोपी पहुंचे थे। प्रेस नोट में आरोपियों के तय स्थान पर जुटने अपना हिस्सा बांटने व फिर से किसी जगह वारदात करने के लिए बात करने समेत कई तथ्यों को फिल्मी अंदाज में दर्शाया गया। पुख्ता सबूत के लिए वीडियो व बयान भी हुए। पकड़े हुए आरोपियों में चार का पुलिस के पास कोई आपराधिक रिकार्ड प्रेस नोट में नहीं रहा। हालांकि कोतवाल पंकज मिश्रा के मुताबिक मोहम्मद शाहरुख इनका मुखिया है। इस पर पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed