{"_id":"6aa44750e3b8874f75011459","slug":"five-accused-arrested-under-the-gangster-act-and-sent-to-jail-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151407-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गैंगस्टर एक्ट में पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गैंगस्टर एक्ट में पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Fri, 11 Sep 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े गैंगस्टर के आरोपी। स्रोत पुलिस
औरैया। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से जुआ, मारपीट, रंगदारी और एस-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ज्ञानेन्द्र सिंह (33) निवासी निगडा, शिवराज सिंह उर्फ बन्टू (45) निवासी निगडा, सौरभ (29) निवासी पूर्वामहासुख (अजीतमल), मोनू (29) निवासी बरुआ (फंफूद) और सौरभ (32) निवासी खरका की मडैय्या के खिलाफ बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार थे। शुक्रवार को सभी आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार ज्ञानेंद्र और सौरभ पर रंगदारी, मारपीट और एस-एसटी एक्ट में मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपी जुआ अधिनियम व मारपीट के मामलों में संलिप्त रहे हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।