फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   first time give vote and happy

बैलट का किया प्रयोग, बटन दबाने की तमन्ना

Mon, 26 Apr 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
first time give vote and happy
फोटो-26एयूआरपी-15- अजीतमल ब्लाक के ग्राम मोहारी में पहली बार वोट डालने पहुंची युवतियां - फोटो : AURAIYA
औरैया। पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने पहुंची युवतियां काफी उत्साहित दिखीं। उन्हें गांव की सरकार चुनने का जो मौका मिला। इनमें से कुछ युवतियों ने कहा कि गांव की सरकार में उनका एक-एक वोट मायने रखता है।
विज्ञापन

मताधिकार का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनने की इच्छा लंबे समय से थी, जो आज पूरी हुई। पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। लोकतंत्र के पर्व में योगदान देने पर गर्व महसूस हो रहा है। आगे आने वाले चुनाव में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाएंगे। -तबस्सुम
विज्ञापन

गांव के विकास को लेकर लोग तरह-तरह की बाते करते थे। पहली बार वोट दिया है। लगता है कि वोट के महत्व को समझना चाहिए। जिस तरह युवा बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं, हमारे जनप्रतिनिधि को भी उसी तरह गांव और क्षेत्र के विकास में हिस्सा लेना होगा। - फराह अंजुम
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं होती हैं, उनके लिए निर्णय लेने में हमारी भूमिका नहीं थी। पहली बार वोट डालने का अधिकार मिला है, अब हमारा योगदान भी तय हो गया है। आने वाले चुनावों में अब हम भी अपने पक्ष को खुलकर रख सकेंगे और देश हित में बेहतर सरकार चुनेंगे। - कल्पना

पहली बार में ही एक साथ चार बैलेट पेपर पर मुहर लगानी पड़ी। कुछ अटपटा सा लग रहा था, लेकिन गांव की सरकार में हमने अहम भूमिका निभाई है। अब ईवीएम से वोट डालने की तमन्ना है। आगे भी देश को नई दिशा देने वाली सरकार चुनने में भूमिका निभाएंगे।- प्रियंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed