फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   First Dalit will become the President of Nagar Palika

पहली बार दलित बनेगा औरैया नगर पालिका का अध्यक्ष

Fri, 13 Oct 2017 11:49 PM IST
auraiya
auraiya Updated Fri, 13 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
  औरैया। पहली बार औरैया नगर पालिका की सीट महिला अनुसूचित जाति की हुई है। पालिका परिषद् के गठन से पूर्व औरैया की सीट सामान्य वर्ग रही है। इस बार अनुसूचित महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनेगी।  
विज्ञापन

बताते चले कि औरैया नगर पालिका का गठन 1949 में हुआ था। जिसके तीन साल

बाद चुनाव हुआ। 1952 में सभासदों के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष चुना जाता था। पहली बार अंबिका प्रसाद चतुर्वेदी नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। उस समय औरैया नगर पालिका में 12 वार्ड आते थे। इसके बाद 1988 में पंचायती राज एक्ट लागू हुआ और जनता से सीधे चुनाव हुए।
विज्ञापन


जनता से चुनाव होने पर धर्मेश दुबे पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। साल 1949 से लगातार सामान्य सीट ही रही है। साल 2012 में पहली बार नगर पालिका औरैया की सीट पर बदलाव किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला की पत्नी नरेंद्र कौर नगर पालिका अध्यक्ष बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

औरैया नगर पालिका एक नजर
आबादी- 95 हजार लगभग
वार्ड- 25
मतदान स्थल-88
साल        वोटर            
2012    61815
2017    64017
 

औरैया। नगर पालिका व नगर पंचायतों के होने वाले चुनाव का बिगुल बजते ही कई साल से चुनाव की तैयारी करने वालों कई प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया है।  
जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद की सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो जाने से कई साल से मेहनत कर रहे दिग्गज निकाय चुनाव की सूची जारी होने से ढेर नजर आए। राजनैतिक पार्टी से टिकट की जुगत भिड़ाने में लगे प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिरता नजर आया है। हालांकि 20 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। जिससे सीट बदलने की भी संभावना है।
औरैया जिले में एक नगर पालिका व छह नगर पंचायत है। जिनमें अभी तक नगर पालिका परिषद औरैया का चुनाव दिलचस्प है। यहां के चुनाव पर अगर नजर डाली जाए तो वर्ष 1995 में रुहाई मोहाल निवासी अरविंद शुक्ल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। वर्ष 2000 में हुए चुनाव में इसी मोहल्ले के निवासी रामजी शुक्ला पर औरैया की जनता ने विश्वास जताया। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने पर कुछ दिन के लिए प्रशासक ने चार्ज संभाला। इसके बाद वर्ष 2006 में चुनाव हुए और इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपनी पत्नी रत्ना शुक्ला व रामजी शुक्ला ने अपने छोटे भाई लालजी शुक्ला को चुनाव मैदान मेें उतारा। लेकिन इस चुनाव में रत्ना शुक्ला ने बाजी मार ली। वर्ष 2012 में औरैया सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री रामजी शुक्ला की पत्नी नरेंद्र कौर नगर पालिका अध्यक्ष बनी। कार्यकाल समाप्त होने के बाद से शहर के कई दिग्गज नगर पालिका चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए। 2017 के नगर पालिका चुनाव के लिए समाजसेवी लालजी शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे, व्यापारी  नेता बृजेंद्र गुप्ता, अनूप गुप्ता, महावीर पहाड़िया आदि पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे।

-------------------------------------------------
  औरैया की राजनीति के लिए झटका
औरैया। औरैया कभी दिग्गजों की राजनीति का गढ़ माना जाता था। यहां सवर्णों की राजनीति को झटका लगा है। औरैया विधानसभा की सीट भी 2012 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। पालिका की सीट भी पहले बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed