{"_id":"6365678af27747078d10ba83","slug":"firozabad-s-youth-found-hanging-on-a-tree-auraiya-news-knp726604420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला फिरोजाबाद के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला फिरोजाबाद के युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजनपुर गांव के बाहर युवक का शव शीशम के पेड़ से संदिग्ध हालात में फंदे के सहारे लटका मिला। उसने कुछ दिनों पहले ही पास के गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
फिरोजाबाद के नगला रामलाल गांव निवासी कुलदीप (25) का शव पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अजनपुर गांव के बाहर पेड़ से लटका पाया। पुलिस ने जांच की तो पेड़ पर ही एक बैग भी टंगा मिला। बैग में कपड़े, मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मृतक के ताऊ अलकेश व अन्य परिजन औरैया पहुंचे। अलकेश ने पुलिस को बताया कि कुलदीप पल्लेदारी करता था। वह औरैया कैसे और किसके साथ पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
इधर पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक का जिस स्थान पर शव मिला है। उसी से सटे एक गांव में रहने वाली युवती से एक माह पहले उसने प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
----
पुलिस छानबीन में पता चला कि युवती से शादी करने के बाद कुलदीप उसे फिरोजाबाद ले गया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चर्चा रही कि गुरुवार को परिजन युवती को अपने साथ औरैया ले आए थे। इसकी जानकारी पर कुलदीप भी बैग में अपने व युवती के कपड़े लेकर औरैया के लिए निकला था।
---
कुलदीप ने प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर युवती के परिजन खफा थे। जिस स्थान पर शव मिला वहां के कुछ दूर पर ही युवती का गांव है। ऐसे में ऑनर किलिंग की भी आशंका है। फिलहाल, पुलिस इसे प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला मानकर जांच में जुटी है।